बस्तर

भाजपा नगर मंडल द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरणविदों का सम्मान
06-Jun-2022 8:43 PM
भाजपा नगर मंडल द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरणविदों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जून।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा 49वें विश्व पर्यावरण दिवस पर जगदलपुर पर स्थित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड पर पीपल का पौधा लगाकर पौधरोपण किया गया एवं पीपल के पौधे का संरक्षण और संवर्धन करने का संकल्प भी लिया गया।

पर्यावरणविद् मणि कुंतला बोस, डॉ. सतीश जैन, उर्मिला आचार्य एवं अनिल लुक्कड़ का शॉल श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया।   जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि आज के औद्योगिकीकरण की दौड़ में पर्यावरण के बारे में सोचना बेहद जरूरी है क्योंकि पेड़ों की अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की वजह से पर्यावरण को पिछले कुछ दशकों में काफी नुकसान हुआ है। आने वाली पीढिय़ों को हरियाली व शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए पौधरोपण किया जाना चाहिए।

नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है ।

गंभीर समस्याओं से उबरने का एकमात्र उपाय दुनिया भर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है यह तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। यदि वृक्ष नष्ट हो जाएंगे तो मानव सभ्यता भी नष्ट हो जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे, अभय दीक्षित, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, सूर्य भूषण सिंह,सतीश बाजपाई, डिकेश नाग, बृजेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news