बस्तर

गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित है मोदी सरकार- दिनेश कश्यप
07-Jun-2022 9:55 PM
गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित है मोदी सरकार- दिनेश कश्यप

  भाजपा ने किया गरीब वर्ग के लोगों का सम्मान   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 जून।
सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज भाजपा जिला कार्यालय में गरीब व निम्न वर्ग के लोगों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने गरीब वर्ग की महिलाओं, बुजर्गों को शाल, साड़ी, श्रीफल भेंट कर,पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही जनहितार्थ लागू की गयी केन्द्र सरकार की योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूरे हुये हंै। देश के विकास के साथ-साथ गरीब और निम्न वर्ग के लोगो का जीवन स्तर सुधारने अनेक योजनाएं मोदी सरकार ने लागू की है। जिसका अधिक से अधिक लाभ निम्न वर्ग के लोगों को मिल रहा है। गरीबों के उत्थान के लिये केन्द्र की मोदी सरकार संकल्पित है।

प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के करोड़ों जनधन खाते बैंकों में खुलवाये, जिससे सरकार से भेजी जाने वाली राशि अब सीधे गरीब हितग्राहियों के खाते में पहुंच रही है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना जैसी अनेक योजनाएं गरीब कल्याण के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने लागू की है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे यही भाजपा का लक्ष्य है, जो साकार रूप भी ले रहा है।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन मेघानी ने भी संबोधित किया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक घनश्याम बघेल ने वृत्त रखा व आभार प्रदर्शन सहसंयोजक तरूण चैरिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, रजनीश पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, शेख सिद्दकी, गणेश काले, रोशन झा, मनोज जोशी, सतीश बाजपेयी, राजेशचंद्र दास, प्रेम यादव, पुनिता सोनानी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news