सूरजपुर

64 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
10-Jun-2022 10:04 PM
64 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 10 जून।
ब्लॉक मुख्यालय के स्थानीय मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास की महती  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 64 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इनमें ओडग़ी ब्लॉक के 21 व भैयाथान के 43 जोड़े शामिल हुए।
 
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्यातिथि भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, अध्यक्षता दुर्गा संतोष सारथी सभापति महिला बाल विकास ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत सामूहिक विवाह पश्चात भेंट स्वरूप उपहार शासन के द्वारा दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हमें समाज में समरसता लाने के उद्देश्य के साथ महंगी व खर्चीली विवाह व्यवस्था पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी रखना है। समाज के विभिन्न जाति व धर्म के लोग सामूहिक विवाह के आयोजन को सफल बनाने एक ही मंच पर आ रहे हैं, ताकि समाज में खर्चीली एवं महंगी वैवाहिक आयोजन की कुरीतियों को दूर किया जा सके।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा, सन्तोष सारथी, प्रदीप राजवाड़े, सुनील साहू, मंजू गुप्ता, राजू गुप्ता,कृष्ण मुरारी साहू, प्रभा गुप्ता, हृदय सिंह, रक्षेन्द्र प्रताप सिंह,तहसीलदार ओपी सिंह,मनोज जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी,गौरव सिंह गहरवार परियोजना अधिकारी, मीरा कुरील परियोजना अधिकारी व थाना प्रभारी सीपी तिवारी सहित अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news