बस्तर

भाजपा की संभागीय सभा को लेकर नगर मण्डल की बैठक
12-Jun-2022 10:05 PM
भाजपा की संभागीय सभा को लेकर नगर मण्डल की बैठक

 केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह रहेंगी मौजूद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 जून।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा रविवार को भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई, जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण इस मूल मंत्र को लेकर संभागीय सम्मेलन 19 जून को दोपहर 12 बजे राजा रूद्र प्रताप टाउनहॉल पर निश्चित किया गया, जिसमें संभाग के बूथ स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

बैठक में बताया गया कि इस सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री  रेणुका सिंह उपस्थित रहेंगी। मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर भाजपा सरकार द्वारा लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच कैसे आगे बढ़ाया जाए एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी कैसे मजबूत हो, सभा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि नगर मंडल पर स्थित हर बूथ  के बूथ कमेटी उपस्थित रहेंगे। आजीवन सहयोग निधि के लिए सभी को प्रेरित भी किया।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं  के लाभार्थियों जिसमें प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस, जनधन खाता, गरीब कल्याण अन्न योजना इस सम्मेलन में विशेषकर भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार अभय दीक्षित ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से आलोक अवस्थी शैलेंद्र भदोरिया, राकेश तिवारी, आर्यद्र सिंह आर्य, रोशन झा, शशि पाठक, अभय दीक्षित, दिगंबर राव, ममता पोटाई, योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, शैलेश कुमार, अतुल कोशल, उमेश वानखेड़े, किशोर महावर,संजय चंद्राकर, गीता नाग, त्रिवेणी रनधारी, कृष्णा राय, नीलम यादव, प्रमिला कश्यप, गंगोत्री, मंजुला ध्रुव, पुनीता सुनानी, पी. लोकेश राव, अनिमेष चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news