सूरजपुर

केंद्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
04-Jul-2022 8:48 PM
केंद्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 4 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार प्रतापपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक ग्राम रेवटी के शंकर मंदिर परिसर में 3 जुलाई को भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, मंडल प्रभारी शशि सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ बैठक के प्रभारी एवं मंडल प्रभारी शशि सिंह, मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी द्वारा भगवान भोलेनाथ के समक्ष धूप प्रज्वलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों का भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी द्वारा पार्टी की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के जिला संगठन से प्राप्त दिशा निर्देश की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया गया।

बैठक में केंद्र संचालित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने, मोदी जी की मन की बात को हर बूथ स्तर पर सुनने, लोगों को वर्तमान सरकार की कमियों और घोटालों को लोगों के मध्य चर्चा करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को केंद्र की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे शक्ति केंद्र विस्तार योजना के तहत मतदान केंद्र समीक्षा पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही चर्चा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एवं कार्यक्रम में उपस्थित किसानों द्वारा वर्तमान में सहकारी समितियों से किसानों को खाद नहीं मिलने की समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए इसके लिए वृहद आंदोलन कर प्रशासन को जगाने का निर्णय लिया गया ताकि समय पर किसानों को कृषि कार्य के लिए हार्दिक उपलब्ध हो सके।

बैठक के उपरांत विगत दिनों भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हीरदल राजवाड़े की नृशंस हत्या पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरीश पटेल, पूर्व जिला मंत्री प्रेमपाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री अवधेश पांडे, अवधेश गुप्ता, मुन्ना सिंह, थउलाराम मंडल, मंत्री शिव चरण नापित, लालती सिंह, विक्रम नामदेव, विक्रम प्रताप सिंह, चंद्रदेव सिंह, चंद्रिका यादव, शंभू गुप्ता, शांति पटेल,सुशील गुप्ता, अशोक जयसवाल, सुमेर सिंह राम, लखन सिंह, राजू सिंह, कोमल देव पांडेय, वेद कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, अमर सिंह, अंशुमन पटेल, पप्पू यादव, श्रीमती सरिता सिंह, मधु, नीलम रामधारी सिंह, जयप्रकाश, श्याम केवल एवं क्षेत्र से आए शक्ति केंद्र मतदान केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक पालक अध्यक्ष सचिव बी एल ए युवा कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news