महासमुन्द
महासमुंद, 7 जुलाई। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए तरुणोत्सव के तहत कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआईटी दुर्ग के प्रो डा. संजीव कर्माकर थे। अध्यक्षता स्नातकोत्तर शिक्षक अंग्रेजी के एसके सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों के रुचि के अनुसार विषय चयन पर जोर देते हुए विज्ञान, गणित, कला व कंप्यूटर साइंस विषय की जानकारी दी। विभिन्न विषयों पर कॅरियर की संभावना को विद्यार्थियों को समझाते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ाई करने से मंजिल जरूर प्राप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन तरुणोत्सव प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक गणित व आभार व्यक्त लोकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में केवी के प्राचार्य अशोक चंद्राकर उपस्थित थे।