महासमुन्द
![मौसम की दगाबाजी से धान कटाई-मिंजाई में देरी, दानें जमीन पर झड़ रहे मौसम की दगाबाजी से धान कटाई-मिंजाई में देरी, दानें जमीन पर झड़ रहे](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1716114477G_LOGO-001.jpg)
महासमुंद,19 मई। जिले में हल्की और तेज बारिश से धान कटाई का काम पिछड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग पहले से ही मौसम खराब होने की सूचना दे रहे हैं लेकिन रबी फसल को नुकसान से बचाया नहीं जा सकता है।
पिछले करीब एक सप्ताह से हो रही तेज हवा व बारिश से खासकर धान की फसल एवं सब्जियों को नुकसान हुआ है। तेज हवा बारिश के चलते रबी फसल का धान बीज जमीन पर झड़ रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। वहीं धान की कटाई व मिंजाई में देरी हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की संभावना है। साथ ही बाजार में गर्मियों में मिलने वाली सब्जियों के दामों पर भी महंगाई का असर पड़ रही है।
किसानों का कहना है कि रबी फसल धान पूरी तरह से तैयार है। हार्वेस्टर से धान कटाई का काम जोरों से चल रहा और 17 मई को देर शाम तेज हल्की बारिश के बाद 18 मई को सुबह से बारिश की फुहार से धान की फसल में बीमारी के अलावा धान के बीज झडऩे की शिकायतें हैं।