महासमुन्द

जिले में अब तक 265 मिमी औसत वर्षा
12-Jul-2022 3:48 PM
जिले में अब तक 265 मिमी औसत वर्षा

महासमुंद, 12 जुलाई।  महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 265 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू.अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा पिथौरा विकासखंड में 333 मिलीमीटर हुई। बसना में 326 मिलीमीटर, सरायपाली में 185 मिलीमीटर, महासमुंद विकासखंड 305 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 174 मिलीमीटर बागबाहरा ब्लॉक में दर्ज की गई।

कल 11 जुलाई को 9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में कल पिथौरा तहसील में 14 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 2 मिलीमीटर, बसना तहसील में 14 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 3 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news