महासमुन्द
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के अविनाश अध्यक्ष
13-Jul-2022 7:03 PM
महासमुंद, 13 जुलाई। छग कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ की बैठक गत दिवस बसना में आयोजित हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध किया गया। इसके तहत जिलाध्यक्ष बने अविनाश कुमार चंद्राकर, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल, सचिव शिव कुमार चंद्राकर, मीडिया प्रभारी शंकर दास मानिकपुरी, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजु रानी साहू को चुना गया। संरक्षक के तौर पर राकेश कुमार पांडेय व अतुल कुमार सोनी को नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन के कार्यों और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।