रायगढ़

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर आदिवासी समाज में उत्साह-सत्यानंद
15-Jul-2022 5:47 PM
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर आदिवासी समाज में उत्साह-सत्यानंद

रायगढ़, 15 जुलाई। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व अजजा मोर्चा प्रदेश सहप्रभारी सत्यानंद राठिया ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार  द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज की अस्मिता की आवाज है उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सर्वसमाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह हम सबके लिये गौरव की बात है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवभाव की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय की आबादी है इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति महिला होंगी। देश के आजादी के बाद पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है कि जनजाति समुदाय के प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाई गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news