बस्तर

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए भाजपा ने आदिवासी कांग्रेस विधायकों का मांगा समर्थन
16-Jul-2022 10:01 PM
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए भाजपा ने आदिवासी कांग्रेस विधायकों का मांगा समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,16 जुलाई।
देश के 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है, चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार  द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से होने पर कांग्रेस समर्थित आदिवासी विधायकों से भाजपा पदाधिकारी समर्थन मांग रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा पूर्व बस्तर सांसद व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने नारायणपुर विधानसभा के विधायक चंदन कश्यप से प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने समर्थन की मांग की।
 दिनेश कश्यप ने एनडीए की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनने का गौरव मिल रहा है,  द्रौपदी मुर्मू  की उम्मीदवारी से सर्व समाज गौरवान्वित है। आज इसी तारतम्य में हमने आदिवासी समाज के विधायकों और सांसदों से मिलकर द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है, यह समय आदिवासी समाज के सभी विधायकों और सांसदों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर द्रौपदी मुर्मू को एकता का परिचय देते हुए अमूल्य मत देने का अवसर है।

इस अवसर पर बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप , रुपसिंग मंडावी, सन्तोष बघेल , निर्देश दिवान , टेकेश्वरी मंडावी , खितेश मौर्य , भूषण गुप्ता, खुलेश्वर कश्यप, विजय तिवारी, असगर खान, समलू भद्रे, सेख सिराजुदीन, सबू खान, गोरा गुप्ता, सीबू शाह, आसमन दिवान आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news