बस्तर

पौधारोपण के लिए चलाया जनजागरण अभियान
17-Jul-2022 2:52 PM
पौधारोपण के लिए चलाया जनजागरण अभियान

जगदलपुर, 17 जुलाई। इंद्रावती बचाओ अभियान द्वारा जगदलपुर के मुख्य मॉर्ग सदर वार्ड प्रतापदेव वार्ड बालाजी वार्ड में पाम्पलेट बांटकर अपील की गई कि दुकान घर सामने कम से कम एक व्यक्ति पेड़ लगाये दो बाई दो का गड्ढा करवा कर पौधे के लिए आवश्यकता होने पर इंद्रावती बचाओ अभियान ने अपना हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया।

इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने इस उद्देश्य से मुख्य मार्गों में जनजागरण चलाया, क्योंकि इन मुख्य मार्गो में कही भी पेड़ नहीं है साथ ही व्यापक तौर पर क्रांकीट करवा दिया गया है जिससे जल सरंक्षण में भी  लगातार गिरावट आ रही है।
जनजागरण कार्यक्रम में किशोर पारख संपत झा चन्देश चांडक  राजकुमार दण्डवानी विधुशेखर झा लखनलाल साहू,मनीषा यादव, निधि राठी, गीता दीपा उर्मिला ओमीका सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news