सूरजपुर

विहिप बजरंग दल प्रतापपुर प्रखंड में नई कार्यकारिणी गठित
19-Jul-2022 7:20 PM
विहिप बजरंग दल प्रतापपुर प्रखंड में नई कार्यकारिणी गठित

प्रतापपुर,19 जुलाई। सूरजपुर के प्रतापपुर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन बजरंग दल के विभाग संयोजक दिनेश साहू एवं बजरंग दल जिला संयोजक सुजीत सिंह व सहसंयोजक संजय कुमार की उपस्थिति में किया गया।

 जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड प्रतापपुर के विहिप प्रखंड अध्यक्ष सचिन तायल,उपाध्यक्ष अमर गुप्ता,उपेंद्र हिरनाकर, विहिप प्रखंड मंत्री अंकेश तिवारी, सह मंत्री उत्पल तिवारी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक सुमेर कश्यप, गौरक्षा प्रमुख अंकुश गुप्ता,गौसेवा प्रमुख प्रियांशु सोनी व आयुष सोनी, सत्संग प्रमुख दीपक दुबे, सेवा प्रमुख संजीत जायसवाल, सुरक्षा प्रमुख संदीप रजक, विद्यार्थी प्रमुख शिवम गोयल व आकाश मित्तल, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अंकित जायसवाल व निशांक तिवारी की नियुक्ति की गई।

सदस्य के रूप में विक्रम नामदेव, विक्रम प्रताप सिंह, अजय गुप्ता, अरमान शर्मा, आयुष जायसवाल, शिवेंद्र सिंह, अनुपम तिवारी, शिवम वर्मा, शिम्पू यादव, आदित्य जायसवाल, अनिकेत रजक, शुभम ठाकुर, ऋ षभ पटेल अनुराग पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद ब्लॉक अध्यक्ष का प्रभार मिलने के बाद सचिन तायल ने संगठन का इतना बड़ा दायित्व देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news