महासमुन्द

नई कार्यकारिणी गठन को लेकर कांग्रेस भवन में डीआरओ-बीआरओ के बीच घंटों चर्चा
20-Jul-2022 3:06 PM
नई कार्यकारिणी गठन को लेकर कांग्रेस भवन में डीआरओ-बीआरओ के बीच घंटों चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जुलाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष, शहर व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के नई कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा। इसे लेकर कल मंगलवार को कांग्रेस भवन में डीआरओ व बीआरओ के बीच मंथन चला। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मालूम हो कि जिन कार्यकर्ताओं को संगठन की  बागडोर संभालनी है, उन उम्मीदवारों ने रायपुर से डीआरओ व बीआरओ को अपनी दावेदारी कर दी है। उन्होंने दावेदारों का आवेदन अपने पास रख लिया है। चुनाव की स्थिति पर पार्टी व संगठनों बीच चुनाव को लेकर चर्चा होगी और पार्टी के रीति-नीति से उनका चयन किया जाएगा। रायुपर से  डीआरओ जयकरण वर्मा, बीआरओ ग्रामीण व प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी व शहर बीआरओ पूर्डिका राय संगठन के चुनाव को लेकर कल मंगलवार को कांग्रेस भवन पहुंचे थे।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि संगठन के चुनाव के मद्देनजर महासमुंद पहुंचे है। संगठन का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। अगामी कार्यकाल  के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसके लिए कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में समन्वय स्थापित कर पदाधिकारियों के चयन को लेकर चर्चा हुई है। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से इस संबंध में राय शुमारी ली गई है। वहीं जिन्हें इन पदों की जिम्मेदारी संभालनी है उनसे आवेदन भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सभी पदों के लिए दावेदारी का आवेदन सौंपा है। अगामी महीनेभर में नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

मंगलवार को कांग्रेस भवन में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, शहर ब्लॉक अध्यक्ष व जिला के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की चर्चा हुई। डीआरओ ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। एक.दो दिन में जिलाए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम भी सामने आ जाएंगे यदि सहमति बनी तो। वरना चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 8 लोगों ने दावेदारी की है। वहीं शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 7 व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 8 यानी कुल 15 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news