रायगढ़

कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई भाजपाइयों ने
29-Jul-2022 5:12 PM
कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई भाजपाइयों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 जुलाई। 
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित करने को कांग्रेस की धृष्टता की पराकष्ठा बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान भारत राष्ट्र का अपमान है। भारत की नारी शक्ति का अपमान है,भारत की 130 करोड़ नागरिको का अपमान है और भारत के करोड़ों जनजातीय भाइयो एव बहनों का अपमान है।

कांग्रेस हमेशा से जनजाति समाज का हितैषी होने का ढोंग करती रही है और अब लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस आदिवासी समाज के बारे में क्या नजरिया रखती है।उसकी दृष्टि में आदिवासी समाज की क्या हैसियत है। आज इस निंदनीय कृत्य के खिलाफ रायगढ़ के भाजपाइयों ने जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कोतवाली थाने जाकर अधीर रंजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई एवं अपराध पंजीबद्ध करने हेतु लिखित आवेदन दिया।जिला भाजपा कार्यालय से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अधीर रंजन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुचकर शिकायत करी।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news