जशपुर

मनोरा के अफसर-कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, एकजुटता से किया श्रमदान
30-Jul-2022 8:12 PM
मनोरा के अफसर-कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, एकजुटता से किया श्रमदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुर/मनोरा, 30 जुलाई।
जनपद पंचायत मनोरा के सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय बैठक रखी गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, मनोरा तहसीलदार सहोदर पैंकरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार चौहान उपस्थित हुए। उक्त बैठक में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई।

इन योजनाओं पर जोर
बैठक में वन अधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, कोविड टीकाकरण, गोधन न्याय योजना, एन. जी. जी. बी. (गोबर खरीदी) ,नरेगा के कार्य, वन अधिकार पट्टा एवं भूमि पर नरेगा द्वारा भूमि समतलीकरण, कुंआ, डबरी, तलाब,पशु सेड इत्यादि की जानकारी ली गई।

किया गया श्रमदान
महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने वृक्षारोपण तथा जल संवर्धन विषय पर समीक्षा की गई। बैठक समाप्ति के पश्चात फैल रहे गाजर घास एवं अन्य अनुपयोगी पौधे तथा कूड़ा कचरा को भी श्रमदान से समाप्त करने का अधिकारी-कर्मचारियों ने अभियान चलाया।

जनपद पंचायत कार्यालय और मनोरा मुख्य सडक़ के किनारे गाजर घास, अन्य अनुपयोगी पौधे का श्रमदान से सफाई की गई। इस अभियान में सभी वर्ग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

 बैठक एवं श्रमदान में ग्राम पंचायत के समस्त सचिव, रोजगार सहायक, एसडीओ आरईएस, उप अभियन्ता, तकनिकी सहायक,  ब्लॉक समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक  एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news