गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 अगस्त। अभनपुर शहर में मुख्य सडक़ के जर्जर हालत से परेशान नगरवासियों एवं व्यवसायीयों ने मंडी गेट से बस स्टैंड तक पैदल मार्च कर शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। कुछ दिन पहले ही नगर के लोगो द्वारा एसडीएम अभनपुर को इस संबंध में ज्ञापन सौप कर अवगत कराया था।
इस जनहित पदयात्रा को भाजपा अभनपुर ने भी समर्थन दिया और कई पदाधिकारी शामिल हुए। लोगों का कहना है कि शहर से गुजरने वाली यह एकमात्र हाइवे जिसमे हजारों लोगों का रोजाना आवागमन होता है। साथ ही इस रोड में सैकड़ो व्हीआईपी व मंत्री विधायक आना जाना लगा रहता है लेकिन इतने बड़े गड्ढे नजर नहीं आ रहे है। दोपहिया वाहन चालक गड्ढो के कारण दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे।
वही विभाग द्वारा मार्ग को सही तरीके से दुरुस्त करने के बजाय बजरी मिट्टी डाल कर खानापूर्ति की जा रही है। सडक़ की खस्ता हाल से लोग धूल, मिट्टी और ट्रैफिक से परेशान हो रहे है। कहा कि उक्त मार्ग के जवाबदार अधिकारियों पर कार्यवाही कर उसे हटाया जाये और जर्जर सडक़ को डामरीकरण किया जाए। प्रभावित नगरवासियों ने शासन प्रशासन को एक हफ्ते के अंदर रोड की मरम्मत नहीं होने की स्थिति में रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरुण राठी, लौटन गिलहरे, खेमराज कोसले जिला पंचायत सदस्य, दिलीप अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि, अनिल अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष, संचित तिवारी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, गौरव शर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, जनक खंडेलवाल, सागर साहू, दया गिलहरे, सागर बारले, बबला यादव, डॉक्टर एसएल चंद्रकार, रामचरण चक्रधारी, प्रभात ठाकुर, लोकेश साहू, भीमराज चांडक, नीलाम्बर साहू, कन्हैया राव, नितेश सलावत, गौरव गुप्ता, मयंक सरकार, सौरभ वर्मा, गोलू कुर्रे, होमेंद्र कुर्रे, रमेश तारक, वीरेंद्र साहू, फिरोज सेन, मदन साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।