बस्तर

जगदलपुर शहर के सबसे अधिक डेंगू प्रभावित 10 वार्डों में रोकथाम के लिए सघन अभियान शुरू
21-Aug-2022 10:05 PM
जगदलपुर शहर के सबसे अधिक डेंगू प्रभावित 10 वार्डों में रोकथाम के लिए सघन अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 21 अगस्त।
जगदलपुर शहर के सबसे अधिक 10 डेंगू प्रभावित वार्डों में रोकथाम के लिए सघन अभियान शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में महापौर श्रीमती सफीरा साहू द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी पीडी बस्तिया, एनसीसी प्रभारी एके बोस उपस्थित थे। 

इस सघन अभियान के तहत शहर के शिव मंदिर वार्ड, भैरम देव वार्ड, सुभाष वार्ड, सदर वार्ड, इंदिरा वार्ड, रमैया वार्ड, प्रताप देव वार्ड, बालाजी वार्ड, शांतिनगर वार्ड और जवाहर नगर वार्ड में दवा का छिडक़ाव किया गया और लार्वा के स्त्रोतों का पता लगाकर नष्ट किया गया। इस सघन अभियान में निगम अमले के साथ स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ एन सी सी कैडेट्स एन एस एस के स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। 

महापौर सफीरा साहू ने बताया कि डेंगू के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार शहर के सभी 48 वार्डों में दवा का छिडक़ाव किया जा रहा है। साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के लिए भी घर घर दस्तक दी जा रही है और लोगों को घरों में रखे गमले, कूलर आदि में जमा पानी को निकालने की अपील की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news