दुर्ग

चंदखुरी गौठान की दीदियों द्वारा कई आजीविका मूलक का संचालन
23-Sep-2022 3:13 PM
चंदखुरी गौठान की दीदियों द्वारा कई आजीविका मूलक का संचालन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग , 23 सितंबर।
जिले के ग्राम पंचायत चंदखुरी के आदर्श गौठान द्वारा लगातार उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। गौठान में कार्य कर रही 5 महिला स्व सहायता समूह द्वारा कई आजिविका मूलक गतिविधियों का संचालन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत दीदियों ने डेयरी उत्पाद की बढ़ती हुई मांग को देखकर गौठान में गौ पालन का कार्य भी प्रारंभ किया है। इसकी शुरूआत 5 गायों से की गई है। जिससे प्रतिदिन 14 लीटर दूध प्राप्त किया जा रहा है और उसे 35 से 40 रूपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। अभी तक 143 लीटर दूध समूह की दीदियों द्वारा विक्रय भी किया जा चुका है जिससे उन्हें 15 दिन के भीतर ही 5300 रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। डेयरी का संचालन करने वाली सिंधुजा स्व सहायता समूह की सदस्य संतोषी देवांगन ने बताया कि वर्तमान में 1 गाय ने गौठान में बछिया को जन्म भी दिया है जिससे समूह की दीदियों द्वारा पेऊस दूध का विक्रय भी किया गया। उसने बताया कि कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश व मंशानुरूप समूह की महिलाओं द्वारा शीघ्र ही दूध से संबंधित अन्य प्रोडक्टस पनीर, घी, दही, छांछ इत्यादि का उत्पादन किया जाएगा।

डेयरी की गतिविधियों पर और प्रकाश डालते हुए जिला पंचायत सीइओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि धीरे-धीरे गौठान में गायों की सं या भी बढ़ाई जाएगी और उच्च नस्ल की साहीवाल, गिर, जर्सी जैसे गायों को भी गौठानों में स्थान दिया जाएगा, ताकि दूध उत्पादन को बड़ी मात्रा में किया जा सके।

चंदखुरी आदर्श गौठान राज्य के अग्रणी गौठानों में से एक  जिले के ग्राम पंचायत चंदखुरी में संचालित गौठान राज्य के सबसे अग्रणी गौठानों में से एक है। जिसका सूचक यहां पर होने वाली विभिन्न प्रकार की आजिविका मूलक गतिविधियां हैं। यह वर्मी क पोस्ट खाद उत्पादन के साथ-साथ कुक्कुट पालन, मछली पालन, एक्वेरियम के लिए रंगीन मछलियों का पालन, आस्ट्रेलियन केंचआ उत्पादन, बाड़ी में सब्जियों एवं चारे का उत्पादन व वर्तमान में डेयरी का संचालन किया जा रहा है और शीघ्र ही यहां बकरी का पालन शुरू किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news