दुर्ग

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया जन जागरूकता अभियान
23-Sep-2022 7:13 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया जन जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 23 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को महिला मोर्चा भाजपा उत्तर मंडल की ओर से सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत 22 सितंबर को नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के दुर्गा नगर में पौधा रोपण किया गया एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित कर महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न गलियों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर जल संरक्षण के संबंध में चर्चा कर पम्पलेट का वितरण किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से पाटन विधानसभा के प्रभारी मान  सच्चिदानंद उपासने, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, गायत्री वर्मा उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपासने  ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिन के अवसर को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक मनाया जाना है। इस बीच प्रतिदिन विभिन्न सेवा कार्य होना है, इसी के तहत आज हम दुर्गानगर के ग्रामीणों से मिलकर जल संरक्षण के सम्बंध में चर्चा कर जल संरक्षण करने जागरूकता अभियान चला रहे है साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर  गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, राजेश चन्द्राकर, रेवती सोनकर महामंत्री,लिलेशवरी निषाद महामंत्री,महामंत्रीद्वय कैलाश यादव उत्तरा सोनवानी,भा ज पा पिछड़ा वर्ग  मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फेरहा राम धीवर,राजेश चन्द्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहु, महामंत्री रवि सिंगौर, रामकुमार साहु, स्वरूप लता पांडे, टीकाराम साहु, भारत , मीडिया प्रभारी देव पाटकर,युवा मोर्चा मंत्री राहुल , सोनु , शिवकुमार साहु, राधे साहु, मधुकांता , भारती यादव,लक्ष्मी देवांगन,पार्वती , द्रोपती चंदेल, डॉ आलोक पाल, चेतन देवांगन,दयानंद सोनकर,सुनीता पाटकर, नमिता पाटकर,गोदावरी चन्द्राकर,सावित्री , उमा शर्मा,ममता वंजारी,संतोषी, लल्ली, उमेश्वरी राहंगडाले, दिनेश्वरी वर्मा, पुष्पलता पटले, कांटा  चक्रधारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news