जशपुर

13 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक
29-Sep-2022 4:50 PM
13 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक

एसपी ने बेसिक पुलिसिंग के टिप्स दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 29 सितंबर।
जशपुर जिले से 13 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया।
जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2022 में जारी की गई  योग्यता सूची में सम्मिलित आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ.पी.क्रमांक 25/2021 में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेश पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर वेतनमान (लेवल 5-1) में पदोन्नत किया गया है।  

आर.क्र. 58 चुन्नू राम, आर.क्र. 270 दिगम्बर प्रसाद पोर्ते, आर.क्र. 415 सजीत कुमार मिंज, आर.क्र. 412 जयपाल सिंह मार्बल, आर.क्र. 211 सरोज कुमार भगत, आर.क्र. 371 वितिन राम, आर.क्र. 63 तेज कुमार बेक, आर.क्र. 98 सुन्दर साय भगत, महिला आर.क्र. 598 अल्पना तिर्की, आर.क्र. 641 कृष्णा प्रसाद कुर्रे, आर.क्र. 331 अरविन्द साय पैंकरा, आर.क्र. 89 अनुप केरकेट्टा एवं आर.क्र. 94 जोस्टीन तिर्की  को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर 28 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  डी. रविशंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर  उमेश कुमार कश्यप एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर  राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा फित्ती लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यालय के अन्य अधि.कर्मचारी भी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news