बस्तर

विभिन्न कार्यालयों के 14 कर्मियों को मिली पदोन्नति
14-Oct-2022 3:13 PM
विभिन्न कार्यालयों के 14 कर्मियों को मिली पदोन्नति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 अक्टूबर।
कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ 14 सहायक ग्रेड-3 को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना प्रदान की है।
इनमें जिला कार्यालय अल्प बचत शाखा में पदस्थ श्रीमती श्रीलता शैलेन्द्रन को तहसील कार्यालय बकावण्ड में पदस्थ जगबंधु सिंह ठाकुर को स्थानीय चुनाव शाखा, अंग्रेजी रिकार्ड रूम में पदस्थ श्रीमती मनीषा नाथ को खाद्य शाखा, तहसील कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ  हीरालाल यादव को तहसील कार्यालय बास्तानार, जगदलपुर में पदस्थ मकसूद अहमद खान को तहसील कार्यालय जगदलपुर, तहसील कार्यालय बकावण्ड में पदस्थ सोनूराम मौर्य को तहसील कार्यालय बास्तानार, तहसील कार्यालय बस्तर में पदस्थ सत्यनाराण ठाकुर को तहसील कार्यालय दरभा, हिन्दी रिकार्ड रूम में पदस्थ  मुन्ना राम ठाकुर को तहसील कार्यालय बकावण्ड, तहसील कार्यालय तोकापाल में पदस्थ विनायक सिंह ठाकुर को सामान्य निर्वाचन शाखा जगदलपुर, शिकायत शाखा में पदस्थ अपराजित गर्ग को सामान्य शाखा जगदलपुर, आवक जावक शाखा में पदस्थ अन्नु ठाकुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोहण्डीगुड़ा, राजस्व शाखा जगदलपुर में पदस्थ श्रीमती प्रीति सिंह ठाकुर को जनपद पंचायत जगदलपुर, वित्त शाखा जगदलपुर में पदस्थ श्रीमती संतोषी पांढ़े को शासकीय अधिवक्ता तथा तहसील कार्यालय तोकापाल में पदस्थ चन्द्रशेखर कच्छ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news