बस्तर
कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर - दिनेश कश्यप
जगदलपुर, 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आरक्षण के मामले को लेकर आज कांग्रेस के चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव किया और अजजा वर्ग के 32 प्रतिशत आरक्षण को यथावत के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन भी श्री बेंजाम को सौंपा, साथ ही कांग्रेस विधायक को भी इस सामाजिक लड़ाई में शामिल होकर समाज की पैरवी करने का आग्रह किया।
पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है, अगर कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा सही तरीके से उच्च न्यायालय में जनजाति वर्ग का पक्ष रखा गया होता तो आज ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि विगत 19 सितंबर को उच्च न्यायालय बिलासपुर में छग लोकसभा आरक्षण संसोधन अधिनियम 2012 को कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के जनजाति वर्ग में इस सरकार को लेकर भारी आक्रोश है।
भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण उच्च न्यायालय में अजजा वर्ग को मिल रहे 32 फीसदी आरक्षण के खिलाफ निर्णय आया है। कांग्रेस के विधायक सोये हुए हैं, इसलिए भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा सभी विधायकों के निवास का घेराव किया जा रहा है।
भाजपा अजजा मोर्चा के घेराव प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, बैदू राम कश्यप ,समुंद साय कच्छ, नन्दलाल मुड़ामी,नवीन विश्वक्रर्मा जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनी राम कश्यप, नारायण ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, विनायक गोयल, फूलसिंह सेठिया, बुधराम करठाम बाबुल नाग, मंगतू कश्यप, बंसत कश्यप,तुलूराम कश्यप, बलदेव मंडावी, रैतू बघेल ,मालती मंडावी, चंद्रभान कश्यप, संतोष ठाकुर, महादेव कवासी, रंगबती कश्यप, जानकी राव, रूपाराम मुचाकी, सुकालू राम,सोमारू राम कश्यप, धनी राम बघेल, राजेश कश्यप, विमल पांडे, आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।