राजनांदगांव

नांदगांव शिक्षा मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का सर्वसम्मत निर्वाचन
09-Nov-2022 3:43 PM
नांदगांव शिक्षा मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का सर्वसम्मत निर्वाचन

शैक्षणिक गतिविधियों एवं विकास कार्यों के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 नवंबर।
नांदगांव शिक्षा मंडल की सामान्य सभा 30 अक्टूबर को आयोजित हुई। इसमें आगामी अवधि 2022 में 25 के लिए संस्था की कार्यकारिणी का सर्वसम्मत निर्वाचत संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश शुक्ला ने सदस्यों का स्वागत अभिनंदन करते अपने संबोधन में संस्था द्वारा संचालित विधि म.वि. राजनांदगांव एवं कृषि महा.वि.अं. चौकी के संचालन एवं विस्तार के संबंध में अपनी बात रखी।
संस्था के निवर्तमान सचिव सुरेश एच. लाल संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विकास कार्यों के संबंध में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में नए सदस्यों सचिन अग्रहरि, जितेन्द्र मिश्रा, मुकेश राठी, जैसल लाल एवं योगेश मानिक का परिचय दिया गया।

कोषाध्यक्ष कमलेश उबरानी वर्ष 20-21 एवं 21-22 की अंकेक्षण रिपोर्ट सदन पटल पर रखी, जिसे सामान्य सभा द्वारा स्वीकृत किया गया। आगामी अवधि के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके अनुशरण में गिरीश शुक्ला अध्यक्ष, नंदकुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष,  सुरेश एच. लाल सचिव, कमलेश उवरानी कोषाध्यक्ष एवं अनिल वाशनेव उपसचिव निर्वाचित हुए तथा पुरुषोत्तम अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, ओमप्रकाश डागा, हरीश टांक, अशोक चौधरी, अशोक कोटडिया, मुकेश राठी, मुकुन्द राठौर, श्रीकिशन खंडेलवाल एवं रामअवतार रूंगटा कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।  रईस अहमद शकील को कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। श्रीकिशन खंडेलवाल द्वारा आभार व्यक्त किए जाने के साथ सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई।
--------------------

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news