बस्तर

आदिवासी आरक्षण कटौती के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया चक्काजाम
10-Nov-2022 3:11 PM
आदिवासी आरक्षण कटौती के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,10 नवंबर।
अनुसूचित जनजाति के 32 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 20 प्रतिशत करने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा अजजा मोर्चा के नेतृत्व में चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

जशपुर विधानसभा के बगीचा तहसील चौंक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,  अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित नागेश, की उपस्थिति मे चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासियों का आरक्षण 32 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया।
आरक्षण को लेकर सरकार ने आदिवासियों को धोखा दिया। कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध करने वाले व्यक्ति को निगम मंडल मे पद देकर उपकृत किया हैं।

सरकार के खिलाफ यह आंदोलन सदन से सडक़ के साथ साथ  घर घर लेकर जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तबादला उद्योग चला रही हंै। सरकार ने निर्वाचित सहकारी समितियों के स्थान पर कांग्रेस के पदाधिकारियों का मनोनयन कर सहकारिता का मखौल उड़ाया जा रहा हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि विगत सितम्बर 2022 को उच्च न्यायालय बिलासपुर से छ.ग. लोक सेवा आरक्षण संशोधन अधिनियम 2012 को कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अपास्त घोषित कर दिया हैं।  उच्च न्यायालय के इस निर्णय से प्रदेश के जनजाति वर्ग में राज्य सरकार के प्रति भारी आक्रोश हंै।  इस विषय को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जशपुर जिले के समस्त जनजाति समाज के लोग भारी संख्या में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के खिलाफ तहसील चौंक बगीचा में विरोध प्रदर्शन, चक्काजाम और रैली निकाल आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

सुनील गुप्ता ने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासियों एवं गरीबों का भक्षण करने वाली सरकार हंै, इस सरकार ने हाथों में गंगा जल लेकर झूठी कसम खाई हंै और प्रदेशवासियों के साथ छल किया हंै।
 कांग्रेस की सरकार ने हर तरफ डाका डाला हंै जिसमें न सिर्फ आदिवासियों का हक मारा गया बल्कि गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्य शामिल हैं, जिसके लाभ से राज्य वासी वंचित हैं। कांग्रेस की सरकार में सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार, गबन व अनियमितताओं में बढ़ोत्तरी हुआ हंै। ऐसे भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि कांग्रेस के  निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आरक्षण मे कटौती के खिलाफ सरकार के सामने कभी आवाज नही उठाई।
उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के तीनों कांग्रेसी विधायकों ने मुख्यमंत्री से इसकी चर्चा नही की। आरक्षण कटौती के कारण अजजा वर्ग को नौकरियों मे नुकसान हो रहा हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की मलाई खानेवाले लोग आदिवासियों की आवाज नही उठा रहे हैं। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, गोविंद राम भगत, राजकपूर भगत सहित अन्य ने संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

उक्त विषय की जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि चक्का जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कृपा शंकर भगत, डीडीसी सालिक साय, रीना बरला, शांति भगत, सावित्री निकुंज, रजनी प्रधान, प्रतिमा भगत, रीना यादव, मुक्ता यादव,  श्यामलाल भगत, हरिशंकर यादव, सलोने मिश्रा, केशव यादव, हरीश कुमार, शारदा प्रधान, त्रिलोचन यादव, बालकृष्ण चौंहान सहित बड़ी संख्या मे भाजपा व अजजा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news