राजनांदगांव

महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में - गीता
10-Nov-2022 4:04 PM
महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में - गीता

भाजपा की महिलाएं कल भरेंगी हुंकार

राजनांदगांव, 10 नवंबर। जिला पंचायत गीता घासी साहू ने कहा कि बिलासपुर में कल 11 नवंबर को प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाली भाजपा महिला मोर्चा  की महतारी हुंकार रैली  के लिए व्यापक तैयारियां चल रही है। उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो सरकार, महिला उत्पीडऩ से लेकर यौन अपराध, शराब की होम डिलीवरी का विरोध, कमीशनखोरी, महिला समूह के कर्ज माफ का झूठा वादा के खिलाफ  सरकार को घेरेगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और तमाम मुद्दों को लेकर बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली की जाएगी। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश में हुंकार भरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गंगाजल हाथ में लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने की कसम खायी थी। शराबबंदी लागू करने के अपने वादे से मुकर कर ये झूठी लबरी सरकार शराब की होम डिलीवरी करवाना प्रारंभ करवा दी। प्रदेश के महिला स्वसहायता समूह के कर्ज माफी की बात कांग्रेस की सरकार ने की थी। रेडी टू ईट के माध्यम से अपना घर चलाने वाली लगभग 22 हजार हमारी माताओं-बहनों का रोजगार इस कांग्रेस ने छीन लिया है। प्रदेश में जब से कांग्रेस से सरकार बनी है, तब से महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आए दिन महिलाओं पर यौन शोषण, उत्पीडऩ के मामले सामने आते हैं। इस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news