सूरजपुर

विधानसभा वार भारत जोड़ो यात्रा का हुआ आगाज
15-Nov-2022 3:13 PM
विधानसभा वार भारत जोड़ो यात्रा का हुआ आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 14  नवंबर।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस जिला सूरजपुर के द्वारा भारत जोड़ो-नफरत छोड़ो यात्रा किया गया। पदयात्रा दतिमा चौक से केनापारा तक वहीं दूसरी ओर कालीघाट से सिलफिली तक पद यात्रा में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के उपस्थित में संपन्न हुई।

युवा कांग्रेस के द्वारा उक्त पदयात्रा कार्यक्रम का देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसमे भारी बढ़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में हो रही है। पदयात्रा को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव का कहना है कि राहुल गांधी भारत देश में एकता, सद्भावना ,भाईचारे, अमन-चैन की भावना की लेकर हज़ारो किलोमीटर की पदयात्रा के लिये भारत जोड़ो यात्रा के लिये निकले है, जिसका अनुशरण करते हुए, और उनके संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिये हमारे द्वारा यह यात्रा की जा रही हैं।

इस दौरान जिला महामंत्री कांग्रेस प्रदीप राजवाड़े, संजय दोशी, संजीत यादव, प्रदेश महासचिव राहुल जायसवाल, विधनसभा अध्यक्ष विक्की सम्मद्दार, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता, परमेश्वर राजवाड़े विधनसभा अध्यक्ष लालजी राजवाड़े, आयुष जायसवाल, बजरंगी, मनोज, गोविंदा राजवाड़े, विक्की राजवाड़े, राजा,सोनू राजवाड़े, शिवधारी देवांगन,रामरती यादव, अन्तर यादव, अरविन्द यादव, ईश्वर राजवाड़े, गुलशन राजवाड़े, मनीष सिंह, शालू मित्तल, सिट्टू गुप्ता, अमान संतोष साहा, अमित विश्वास शिव, अभय, मिंटू, आकाश, दीपक यादव, अर्जुन सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news