दुर्ग

निषाद समाज में महिला-युवा प्रकोष्ठ गठित
30-Nov-2022 7:49 PM
निषाद समाज में महिला-युवा प्रकोष्ठ गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाईनगर, 30 नवंबर। छत्तीसगढ़ निषाद समाज ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन विगत दिनों किया। पदाधिकारियों के चयन के लिए राज्य के जिलों से नाम मंगवाए गए थे, इसके बाद युवा, महिला, कर्मचारी, साहित्य, मीडिया, विधि प्रकोष्ठ में  नियुक्तियां की गई।

रविवार को मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

एम.आर. निषाद ने बैठक में बताया कि पत्रों के माध्यम से प्रत्येक जिलों से पूर्व में 5-5 सक्रिय एवं कर्मठ महिला युवा एवं अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी, जिसमें आज की स्थिति में कुल 14 जिलों से सूची प्राप्त हुई है जिसके आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति एवं कुंवर सिंह निषाद प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन उपरांत प्रदेश स्तरीय महिला, युवा, कर्मचारी, साहित्य तथा विधि प्रकोष्ठ के पद पर निम्नलिखित सदस्यों को उनके नाम के सम्मुख दर्शित प्रकोष्ठों के अन्तर्गत पदनाम से मनोनीत किया जाता है। महिला प्रकोष्ठ सुशीला निषाद अध्यक्ष, नेमा निषाद उपाध्यक्ष, मनीषा निषाद उपाध्यक्ष, अमृता निषाद महासचिव, जीना निषाद सचिव, रौशनी निषाद कोषाध्यक्ष, मुन्नीलाल विशद, शशि निषाद संगठन सचिव, तरुणा निषाद उप संगठन सचिव, मोनिका निषाद उप संगठन सचिव, ज्योति निषाद प्रचार सचिव, रामेश्वरी निषाद कार्यालय सचिव।

युवा प्रकोष्ठ में अध्यक्ष शरद पारकर, तामेश्वर निषाद उपाध्यक्ष, पुनारद निषाद उपाध्यक्ष, दीपक निषाद महासचिव, संतराम निषाद कोषाध्यक्ष, गिरधर निषाद, लखन निषाद सचिव, मूलचंद निषाद संगठन सचिव, तिलक राम निषाद उप संगठन सचिव, भोलाराम निषाद उप संगठन सचिव, प्रवेश कुमार कैवर्त प्रचार सचिव, धर्मेन्द्र तारे, रामेश्वर कैवत्र्य कार्यालय सचिव।

कर्मचारी प्रकोष्ठ में अध्यक्ष अजित नाविक, उमाशंकर विनायक उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कैवत्र्य उपाध्यक्ष, सुदर्शन निषाद महासचिव, दुर्वासा निषाद सचिव, बसंत कैवत्र्य संगठन सचिव, ज्ञान प्रसाद निषाद उप संगठन सचिव, हरिराम निषाद उप संगठन सचिव, हरि अर्जुन नायक प्रचार सचिव, देवलाल निषाद कार्यालय सचिव।

विधि प्रकोष्ठ में ईश्वर निषाद अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी में राजेश निषाद अध्यक्ष, साहित्य प्रकोष्ठ में दुर्गा प्रसाद पारकर अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news