गरियाबंद

विधायक ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
08-Dec-2022 6:38 PM
विधायक ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा (राजिम), 8 दिसम्बर। अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र मानिकचौरी, पिपरौद, पटेवा, सुन्दरकेरा, पोड़, तोरला खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर उपस्थित किसानों के साथ चर्चा की।

इस दौरान किसानों ने सरकार की व्यवस्था, अनेक गांवों में खरीदी केंद्र बढ़ाए गए और पर्याप्त मात्रा में बारदाना मिल रहा साथ ही 3 दिवस के अन्दर भुगतान की सुविधा से किसानों ने बहुत खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक धनेन्द्र साहू के साथ नपाध्यक्ष धनराज मध्यानी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष गोपेश ध्रुव, सरपंच संघ अध्यक्ष शशी प्रकाश साहू, नवापारा ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष गिरधारी साहू, ब्लाक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, जिला उपाध्यक्ष डामन साहू ने सोसायटी  में आवक धान खरीदी लक्ष्य की जानकारी ली।

मानिकचौरी में धान खरीदी केंद्र लक्ष्य 70 हजार क्विंटल वर्तमान खरीदी 36हजार क्विंटल  पिपरौद केंद्र में खरीदी गई। धान 16864 क्विंटल पटेवा धान खरीदी लक्ष्य 36 हजार क्विंटल वर्तमान खरीदी 16 हजार क्विंटल  सुन्दरकेरा खरीदी केंद्र लक्ष्य 1.45000 क्विंटल वर्तमान खतीदी 5800 क्विंटल पोड़ खरीदी केंद्र लक्ष्य 57 हजार क्विंटल वर्तमान खरीदी 25388 क्विंटल तोरला खरीदी केंद्र लक्ष्य लक्ष्य 39665 क्विंटल वर्तमान 21 हजार क्विंटल है।

निरीक्षण के दौरान सभी प्राधिकृत अधिकारी सहकारी समिति अध्यक्ष चंद्रहास साहू, तारा चंद साहू, गणपत साहू, रविशंकर साहू, ओमप्रकाश वर्मा, एल्डरमेन रामा यादव, पार्षद अजय साहू, मंगराज सोनकर, टिकेश्वर गिलहरे, संजय यादव, अजय साहू, दिलीप साहू, खेमचंद गिलहरे, ज्ञानचंद यादव, उत्तम साहू, भूपेन्द्र साहू, राजू पाल, मोहन देवांगन, तिलक साहू, गोवर्धन यादव, संजू साहू, संजीव गिरी गोस्वामी, सोहन देवांगन, मनाराम साहू, गोपाल साहू, चैतन्य साहू, गुहा राम बघेल, पुराणिक जोशी, कृष्णा चक्रचारी, श्याम लाल साहू, बिसेलाल साहू, दुलारी पवन साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news