गरियाबंद

खाद भंडारण केन्द्र का भूमिपूजन
10-Dec-2022 8:12 PM
खाद भंडारण केन्द्र का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 10 दिसम्बर। समीपस्थ ग्राम पंचायत जामगांव में 25 लाख के खाद भंडारण केंद्र का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धनेन्द्र साहू थे।

इस दौरान बताया गया कि इस वर्ष खरीदी लक्ष्य 52 हजार क्विंटल तय है जिसमें वर्तमान में 30 हजार क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। खरीदी केंद में उपस्थित किसानों ने खरीदी केंद की व्यवस्था किसानों को सही समय पर टोकन बारदाना और भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ शासन और विधायक धनेन्द्र साहू का आभार जताया।

कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष गोपेश ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरधारी साहू, सोसायटी अध्यक्ष जामगांव खेमराम साहू, पूर्व संचालक प्रफुल्ल शर्मा, निगरानी समिति सदस्य खेलन साहू, राधेश्याम साहू, रेवा राम साहू, गेंद राम खांडे, रामसेवक बंजारे जवाईबांधा सरपंच पप्पू ध्रुव, खोला सरपंच चंदन बघेल, जामगांव सरपंच शेष सिन्हा, केवल मांडे, नूनकरण मांडे, नोहर यादव, प्रीत साहू, सुंदरलाल यादव, हरख सिन्हा, प्रमोद ध्रुव, शकंर लाल, उमेश साहू, सियाराम ध्रुव, फिरन्ता साहू चंद्रहास साहू, लुकेश साहू, जेठू राम साहू, योगेंद्र साहू, समारू राम साहू, मिलु सिन्हा, नरेश साहू,गैंद लाल खांडे रामसेवक बंजारे सहित शाखा प्रबंधक भोज राम कुर्रे, समिति प्रबन्धक इन्द्रसेन साहू, लिपिक सह ऑपरेटर वाकेश साहू, सूरज साहू, सन्तोष सिन्हा, तोरण साहू कर्ण साहू, सहित आसपास कब कृषक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news