गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
27-Dec-2022 5:07 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 27 दिसंबर। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अलग-अलग बूथों में जाकर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
भाजपा मंडल राजिम के श्यामनगर बूथ क्रमांक 188 में मोदी के मन की बात के 96वां संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहू भवन में सुना एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजिम कमल सिन्हा विशेष रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मोदी की यह पहल प्रेरणा योग्य है। 
वे देश के छोटे बड़े कस्बों, गांवों एवं शहर में लोगों के योगदान को पूरे देश से साझा करते हैं। इससे अन्य प्रगतिशील प्रयत्नों को ऊर्जा मिलती है। 

इस दौरान कृष्णलाल साहू, दीपक साहू, डॉ. गोपाल साहू, रिखी साहू, कोमल साहू, डायमंड साहू, हरिशंकर निषाद, वामन निर्मलकर, मनीष साहू, पुखराज साहू, देवा निषाद, शुभम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news