गरियाबंद

भाजपा मंडल ने मनाई अटल की जयंती
27-Dec-2022 7:53 PM
भाजपा मंडल ने मनाई अटल की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 27 दिसंबर। भाजपा के पितृ पुरुष भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती को भाजपा, नवापारा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने ग्राम तर्री में मनाया। सर्वप्रथम पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अटल ने भारत देश की तस्वीर व तकदीर को बदल दी, आज विश्व के मानचित्र पर भारत को एक अलग स्थान मिला है। हमारा देश अटल के पदचिन्हों पर चलकर विकास के शिखर को छू रहा है ।

भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि अटल समस्त भारतवासियों के दिल में बसते हैं तथा उनका योगदान अद्वितीय है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करके हम सभी छत्तीसगढ़वासियों को ऐतिहासिक सौगात दिए। ऐसे महापुरुष का जन्म सदियों में होता है। अटल का त्याग, तपस्या और संघर्ष हम सभी लोगों को प्रेरणा देती है तथा देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए प्रेरित करती है।

उनके द्वारा लिए गए संकल्प को आज पूर्ण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को साकार कर रहे हैं। भाजपा का एक-एक सिपाही अटल बिहारी वाजपेयी के मार्ग पर चलकर अपने गांव, राज्य व देश में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अटल  ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जल, सडक़, डिफेंस तथा विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिए हैं। उनके अतुल्नीय कार्यों के परिणाम स्वरूप ही भारत देश विश्व में परचम लहरा रहा है शिक्षा प्रकोष्ठ के टीआर वर्मा ने कहा कि अटल का योगदान को भारतवासी सदियों तक याद रखेंगे।

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने कहा कि अटल का जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। अटल भारत के इतिहास में सदैव याद किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, किसान मोर्चा महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, भाजपा नेता किशोर देवांगन, नवल साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, तनु मिश्रा, टी.आर वर्मा, हितेश मंडई, धीरज साहू, विजय रात्रे, राजू रजक, कन्हैया जांगड़े ,भारद्वाज एवं सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news