गरियाबंद
कांग्रेस सेवा दल का झंडा वंदन
28-Dec-2022 6:39 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल गोबरा नवापारा के द्वारा पूर्व की भांति इस माह भी माह के अंतिम रविवार को प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी चौक बस स्टैंड पर झंडा वंदन का कार्यक्र म किया गया।
जिसमें प्रमुख रुप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष चतुरसिंह जगत, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा, उपाध्यक्ष घनश्याम साहू, भागवत साहू, मुरली राजपूत, पारागांव सेवादल अध्यक्ष रामेश्वर बांसवार, सुनीता शर्मा, गीता साहू, बल्लू देवांगन, अमर सिंह चक्रधारी, देवा सोना, प्रभात जगत, पुरुषोत्तम जगत, अग्नू साहू, रूप राम साहू, पारख साहू, विक्रम भाई, दीपक तांडी उपस्थित हुए।