गरियाबंद

क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन
28-Dec-2022 10:37 PM
क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 28 दिसंबर। ग्राम-पी.जामगांव में युवा स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सर्वप्रथम देवांगन ने पूजा अर्चना कर खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। 

प्रथम मैच उमरपोटी एवं सुन्दरकेरा के बीच खेला गया। देवांगन ने खिलाडिय़ों को उद्बोधन करते हुए कहा कि खेल को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे मानसिक विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी प्रकार शारीरिक दक्षता के लिए खेल जरूरी है। देवांगन ने कहा कि खेल खेलने का कोई उम्र नहीं होता। वर्तमान आधुनिक युग में शरीर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव है। खेल के माध्यम से हम अपने समाज, नगर व राज्य का गौरव बढ़ा सकते हैं देवांगन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। सबसे बड़ा खिलाड़ी वो नही होता जो कभी नही हारता बल्कि वो होता है जो कभी हार नहीं मानता। हम लोगो को हमेशा अपनी गलती से सीखकर,अगले टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। जो व्यक्ति मन से हार जाता है वो कभी नही जीत सकता इसलिए अपने मनोबल को कभी भी टूटने नही देना चाहिए। खेल के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दे सकते हैं तथा युवाओं के भारत देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिला सकते हैं विशेष अतिथि शेष नारायण सिन्हा ने खिलाडिय़ों को हर संभव मदद करने की बात कही तथा इस प्रकार का भव्य आयोजन के लिए ग्रामवासियों को बधाई दी। जिंदगी में हार या जीत मायने नहीं रखता बल्कि खेल खेलना महत्वपूर्ण है।

उक्त उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि शेष नारायण सिन्हा, उपसरपंच समारू राम साहू, कुलेश्वर साहू, अशोक सिन्हा, किसन सिन्हा, भूपेंद्र साहू,चंद्रकांत साहू, मिलु सिन्हा, युवा भाजपा नेता रोशन सिन्हा, देवेंद्र सिन्हा, नंदलाल साहू राजेश साहू, राजू साहू, हेमंत सिन्हा, योगेश सिन्हा, रामू यादव एवं अनेकों ग्रामीण जन व युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news