सूरजपुर

कवर्धा और कोरिया में कडक़ड़ाती ठंड ,15 जिले 10 डिग्री से नीचे
08-Jan-2023 3:04 PM
कवर्धा और कोरिया में कडक़ड़ाती ठंड ,15 जिले 10 डिग्री से नीचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। इस दौरान कवर्धा 2.7और कोरिया 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।इसी तरह से सरगुजा में तापमान 4.9 डिग्री रहा।प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है।

इसके कारण प्रदेश में  रविवार  को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान ने गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है, अत:  न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 10 जनवरी तक यह स्थिति संभावित है।
प्रदेश में कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जसपुर, पेंड्रा रोड, कवर्धा, दुर्ग तथा इससे लगे जिलों में एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना है।
प्रदेश के कुछ पैकेट में विरल से मध्यम  घना कोहरा प्रात:काल में बन सकता है ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news