गरियाबंद

सदगुरू कबीर साहेब सत्संग एवं चौका आरती समारोह
10-Jan-2023 3:43 PM
सदगुरू कबीर साहेब सत्संग एवं चौका आरती समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 10 जनवरी।
जिला मुख्यालय में विश्व वंदनीय संत सम्राट सतगुरु कबीर साहेब जी के मानवतावादी शांति, समरसता एवं सद्भाव के उत्तम विचारों को जन-जन के बीच प्रचार प्रसार के उद्देश्य से गरियाबंद के हृदय स्थल गांधी मैदान कबीर चौरा गरियाबंद में एक दिवसीय सतगुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक गण श्री कबीर सत्संग समिति गरियाबंद द्वारा विश्व वंदनीय संत सम्राट सतगुरु कबीर साहेब जी के मानवतावादी शांति, समरसता, मानवतावादी,  शांति, समरसता एवं सदभाव के उत्तम विचारों को जन-जन के बीच प्रचार प्रसार के उद्देश्य से महंत लखन मुनि साहेब जी (प्राचीन कबीर कुटी तरेकेला, बसना छ. ग.), महंत रामप्रसाद शास्त्री (कबीर चरण पादुका आश्रम गोरखपुर उत्तरप्रदेश), महंत रामसिंग शास्त्री (कबीर आश्रम खजुरीमठ गोरखपुर उत्तरप्रदेश), महंत उमाशंकर शास्त्री (कबीर आश्रम अयोध्या गोरखपुर उत्तरप्रदेश), कथा वाचक पं. देवराज मिश्रा (सावित्रीपुर भगतदेवरी  महासमुंद छ. ग.)  के सानिध्य में 11 जनवरी को स्थानीय गाँधी मैदान के पास सद्गुरु। कबीर साहेब के सत्संग एवं  सात्विक यज्ञ ( चौका ) आरती सम्पन्न होगा। इस अवसर पर आप सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारकर सत्संग एवं सात्विक यज्ञ आनंदी चौका आरती में भाग लेकर सुंदर समाज की रचना में सहभागी बने।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news