गरियाबंद

जगतगुरु कनिष्ठ शंकराचार्य से जिपं. सदस्य रोहित साहू ने लिया आशीर्वाद
11-Jan-2023 3:12 PM
जगतगुरु कनिष्ठ शंकराचार्य से जिपं. सदस्य रोहित साहू ने लिया आशीर्वाद

राजिम, 11 जनवरी। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू बेलाही घाट स्थित लोमश ऋषि आश्रम मैदान में चल रहे शिव रूद्र महायज्ञ का दर्शन किए। उन्होंने यज्ञ कुंड पर आहुतियां डाली तथा परिक्रमा भी किया। इस मौके पर जगतगुरु कनिष्ठ शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती माता सीता के जन्म प्रसंग पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने बड़े ध्यान से बैठकर कथा रस का पान किया। मौके पर संवाददाता से चर्चा करते हुए जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि मनुष्य को कर्म करना चाहिए। अच्छा कर्म का परिणाम अच्छा होता है। भगवान की कथा सुनना भक्ति है। राम चरित्र मानस एवं श्रीमद्भागवत महापुराण में नौ प्रकार की भक्ति बताई गई है जिनमें से एक भक्ति भगवान की कथा सुनना है। यह सौभाग्य मुझे मिला यह मेरे लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण क्षण रहा। स्वामी आत्मानंद सरस्वती के पांव छूने का सुनहरा अवसर मिला। उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। रोहित साहू ने कहा कि किसी से आशीर्वाद मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाता है। जगतगुरु शंकराचार्य जैसे तपस्वी साधु संतों का आशीर्वाद मिलना अपने आपमें बहुत बड़ा है। आज मैं धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से अनुशासन आती है तथा एकता के साथ रहने पर बल मिलता है। 

धर्म से समाज आगे बढ़ते हैं ग्रंथों में ऋषि मुनियों की हजारों वर्षों की मेहनत छुपी हुई है जिन्हें पढ़ और सुनकर जीवन का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पं.जगदीश प्रसाद शर्मा भगवताचार्य है। बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news