सूरजपुर

अशोक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव
12-Jan-2023 6:21 PM
अशोक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव

भटगांव,12 जनवरी। भाजपा सूरजपुर के जिला मंत्री, सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार भटगांव निवासी अशोक सिंह को क्षत्रिय समाज के हितार्थ कार्य कर रहे राजपूतों की अग्रणी सामाजिक संगठन श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर विक्रमादित्य सिंह जूदेव के अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष लाल शशिभूषण सिंह देव ने की है।

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेजर अनिल सिंह और समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

सामाजिक संगठन द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया है। इस नियुक्ति से क्षत्रिय समाज एवं मित्रों में हर्ष व्याप्त है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news