सूरजपुर

हमारी सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही-डॉ. प्रेमसाय
28-Jan-2023 8:15 PM
हमारी सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव  के विकास कार्य कर रही-डॉ. प्रेमसाय

शिक्षा मंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, पत्रकारों का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,28 जनवरी।
हमारी सरकार की नीयत ठीक है और हम बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के साथ नगर पंचायत प्रतापपुर में विकास कार्य कर रहे हैं। उक्त बातें प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक कार्यक्रम के दौरान कही। वे नगर पंचायत अंतर्गत 529.51 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि कुमार सिंह देव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

बस स्टैंड के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरूआत पूजा-अर्चना, भूमिपूजन और लोकार्पण से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है, जिसका सुखद  परिणाम पूरे प्रदेश के साथ प्रतापपुर में दिख रहा है। यह अच्छा है कि नगर पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष के साथ पूरी टीम शासन की मंशानुरूप काम कर रही है। आत्मानंद स्कूल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है। आपके सामने स्वामी आत्मानंद स्कूल हैं जो पूरे देश में रख मॉडल है,इसी तरह के काम स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा जा रहे हैं,वहां स्थानीय लोगों से मिलना, शाम को समाज प्रमुखों और अन्य लोगों से मिल समस्याएं जानना, मांगे सुनना और फिर उन्हें पूरा करना।उन्होंने शासन की अन्य योजनाओं और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी नीयत साफ है और प्रतापपुर के साथ पूरे प्रदेश में विकास के काम रुकेंगे नहीं। 
नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रतापपुर के नगर पंचायत गठन के बीस साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी राशि विकास कार्यों में लिए प्राप्त हुई। नगर का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हमारे मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के सहयोग से सभी योजनाओं को मिलाकर करीब अड़तीस करोड़ की राशि खर्च हो रही है। 

विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए कंचन सोनी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के भेदभाव के बिना हम सभी को योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं और सबके हित में काम करते रहेंगे। विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने कहा कि डॉ. प्रेमसाय सिंह के प्रयास से हमेशा यहां का विकास हुआ है और जब तक ये रहेंगे यहां का विकास होगा  तथा आभार प्रदर्शन सीएमओ घनश्याम शर्मा ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चौबे बनवारी गुप्ता, राजेश गुप्ता नगर पंचायत जरही अध्यक्ष बीजू दासन,मंजू मिंज,नरेंद्र गर्ग, सतीश, इम्तियाज जफर, नवीन जायसवाल, बलबीर यादव, हरिशंकर कश्यप, अरविंद जायसवाल, प्रिया जायसवाल, अब्दुल मजीद  निजामुद्दीन, अमोलक सिंह, एमएस धुर्वे, अभिषेक एक्का, बिहारी सिंह,विशाल मिश्रा, नीलेश श्रीवास, अमित सिन्हा, चंद्रदीप जायसवाल, अफसाना कुरैशी, बबिता व अन्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news