महासमुन्द

सिरपुर महोत्सव कल से, तीन दिनों तक रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
04-Feb-2023 4:49 PM
सिरपुर महोत्सव कल से, तीन दिनों तक रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4फरवरी।
सिरपुर महोत्सव 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। तीनों दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सिरपुर महोत्सव में तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 5 फरवरी शाम को महोत्सव की शुरुआत करेंगे। सिरपुर महोत्सव में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक होंगे।

रविवार 5 फरवरी को दोपहर 12.30 से 1 बजे तक दिनेश साहू एवं साथी भोरिंग महासमुंद द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीत, दोपहर एक बजे डेढ़ बजे तक संंस्कृति व परम्परा नृत्य नाटिका एकलव्य आवासी आदर्श विद्यालय भोरिंग महासमुंद, दोपहर डेढ़ बजे से 2.30 बजे तक रंजीत चक्रधारी नाचा गम्मत पार्टी सरायपाली का नाचा, दोपहर ढाई बजे से साढ़े 3 बजे तक सत के अंजोर पंथी नृत्य दल सोनदादर द्वारा पंथी नृत्य का प्रदर्शन होगा। 

दोपहर 3 से 3.30 तक फलझरिया कर्मा पार्टी बिलखण्ड द्वारा कर्मा नृत्य, 3.30 से 4 हबजे तक योगराज चौहान एवं साथी रेवा मोंगरापाली बागबाहरा द्वारा डण्डा नृत्य, शाम 4 बजे से 4.50 तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच लोक रागिनी परिवार ग्राम बरभाठा झलप महासमुंद द्वारा लोक गीत नृत्य की प्रस्तुति होगी। शाम 4.50 बजे से 6.30 तक सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन, 6.30 बजे से 6.40 तक कुमारी भाव्या चन्द्राकर शिक्षक कालोनी रायपुर द्वारा कत्थक एकल नृत्य, 6.40 बजे से 10 बजे तक अलका चंद्राकर परगनिहा फुलवारी लोक कला मंच रायपुर की प्रस्तुति होगी। जानकारी अनुसार 6 फरवरी को दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इस दिन कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होंगे जो रात्रि 10 बजे तक चलेंगे। सायं 5बजे से 5.30 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंहदा विकासखंड सरायपाली का कर्मा नृत्य, 5.30 बजे से 6 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली विकासखंड बसना का डंडा नृत्य होगा। ठीक 6 बजे से 6.10 तक कुमारी आस्था पटनायक कक्षा 6वीं की ओडिसी नृत्य एकल नृत्य, 6.10 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोक रंग अर्जुन्दा दुर्ग द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। सिरपुर महोत्सव के अंतिम दिन 7 फरवरी को कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलेंगी। दोपहर 3 बजे से 3.30 तक बाल कृष्ण राउत नाचा पिरदा विकासखण्ड महासमुंद का राउत नाचा, दोपहर 3.30 बजे से 4 बजे तक जय गौरी गौरा सुआ दल छपोराडीह सुवा नृत्य, सायं 4 बजे से 4.50 तक कौशिल्याबाई निर्मलकर खुर्शीपार सुरता कला मंच भरथरी गीत की प्रस्तुति देगी। 

सायंकाल 6.30 बजे से 6.40 तक पूरना राउत द्वारा ओडिसी नृत्य एकल नृत्य तथा सायं 6.40 बजे से रात्रि बजे 10 तक ईशिता विश्वकर्मा एवं टीम मुंबई द्वारा बॉलीवुड कलाकार की प्रस्तुति होगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news