कोण्डागांव

संगठन महामंत्री जामवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
09-Feb-2023 8:58 PM
संगठन महामंत्री जामवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक 

केशकाल, 9 फरवरी। आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अब कमर कस ली है। भाजपा नेताओं ने बस्तर संभाग का दौरा भी शुरू कर दिया है। गुरुवार को केशकाल में भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यसमिति की बैठक रखी गई थी। जिसमें भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। 

इस बैठक में जिला, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का प्रवाह करते हुए मतदान केंद्रों में समूची ताकत झोंकने, मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में फोकस करने के सम्बंध में रणनीति बनाई गई। 

मीडिया से बातचीत के दौरान कोंडागांव जिला प्रभारी महेश जैन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से हमें लगातार मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उस आधार पर हम विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। इस चुनाव में हमारे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे और इस बार केशकाल विधानसभा के साथ साथ पूरे प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे। 

केशकाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के नाम पर उड़ रही अफवाहों का सम्बंध में पूछे जाने पर जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारी पार्टी किसी एक व्यक्ति विशेष के पीछे नहीं दौड़ती। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, और जिस भी कार्यकर्ता को संगठन प्रत्याशी घोषित करेगी, हम उसे जीत दिलाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। 

इस दौरान पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया, राजेन्द्र नेताम, महामंत्री आकाश मेहता, विधानसभा प्रभारी टेकेश्वर जैन, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी, परदेशी नाग, बिस्सू सिरदार, हेमचंद देवांगन समेत  केशकाल विधानसभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news