बस्तर
कलेक्टर ने अंदरूनी क्षेत्र के सडक़ विकास कार्य का किया निरीक्षण
25-Feb-2023 3:16 PM
जगदलपुर 25 फरवरी। कलेक्टर चंदन कुमार ने गुरुवार को बस्तर जिले के तहसील नानगुर क्षेत्र के अंदरूनी इलाका में स्थित ग्राम पुलचा तक निर्माण किये जा रहे सडक़ का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम गुडिय़ा, कालागुडा, चितालगुर तिराहे से 9 किलोमीटर लंबा सडक़ मार्ग ग्राम पुलचा तक निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में लगे हुए जवानों से भी चर्चा की। कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।