बस्तर

5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का वार्षिक निरीक्षण
25-Feb-2023 6:07 PM
5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का वार्षिक निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 25 फरवरी। पुलिस उप महानिरीक्षक छसबल दक्षिण रेंज बस्तर जगदलपुर बीएस धुव्र ने जगदलपुर शहर के मध्य स्थित 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का वार्षिक निरीक्षण शुक्रवार को किया।

निरीक्षण के दौरान कंगोली स्थित परेड ग्राउंड में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वर्दी धारण कर सुसज्जित होकर परेड कमाण्डर राजाबाबु झाड़ी के नेतृत्व में सलामी दी गई। सलामी उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा जवानों के वर्दी एंव साज सज्जा को देखकर नगद तथा प्रसंशा इत्यादि से पुरस्कृत किया गया।

परेड निरीक्षण उपरांत अधिकारियों एंव कर्मचारियों से व्यक्तिगत ड्रिल करवाया गया तथा उत्कृष्ठ कमाण्ड तथा उच्च कोटी का प्रदर्शन एंव साफ सुथरा किट रखने वाले जवानों से प्रभावित होकर उन्हे भी नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत परिवहन शाखा, वाहिनी कोत, वाहिनी परिसर तथा अन्य भंडार गृह इत्यादि का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

 बीएस धुव्र पुलिस उप महानिरीक्षक छसबल दक्षिण रेंज बस्तर जगदलपुर द्वारा वाहिनी परिसर के स्काट पोस्ट पर जवानों के मध्य सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा जवानों से उनकी गुजारिशों एवं समस्याओं को सुनकर बलवान सिंह कंवर एंव आनंद कुमार तिर्की सहायक सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर तत्काल निराकरण करवाया गया।

वाहिनी में प्रशिक्षणरत् बस्तर फाईटर्स के नव आरक्षको से भेंट करते हुए उनके मेस व्यवस्था, विषयवार प्रशिक्षण, अनुशासन इत्यादि की जानकारी ली गई एंव नव आरक्षकों की कार्य कुशलता के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news