गरियाबंद
महाराष्ट्र के राज्यपाल से भाजपा कार्यकर्ता ने की मुलाकात
26-Feb-2023 2:49 PM
नवापारा-राजिम, 26 फरवरी। त्रिपुरा, झारखंड के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने पर भाजपा खोरपा मंडल के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी।
मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में सात बार रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे महामहिम रमेश बैस से राजनीतिक एवं पुराने यादों को साझा किया। श्री बैस ने राजनीतिक दौर के संघर्ष के कालखंड को याद कर ऐतिहासिक क्षण बताया।
इस दौरान भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, पूर्व जनपद सभापति मनीष साहू, कोषाध्यक्ष अनिल साहू, लोकनाथ साहू, रामलाल साहू, यशवंत साहू, गेंद राम साहू, डिकेश्वर साहू, टीका राम साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।