बस्तर

बस से गांजा तस्करी, महाराष्ट्र का युवक बंदी
26-Feb-2023 2:52 PM
बस से गांजा तस्करी, महाराष्ट्र का युवक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 26 फरवरी।
बस से अवैध रूप से गांजा तस्करी करते महाराष्ट्र के एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से करीब 5.100 किलोग्राम गांजा कीमती 51000 रू. जब्त किया गया।
पुलिस अफसरों ने थाना नगरनार सीमा से लगे हुये ओडिशा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्रवाई करने निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में थाना नगरनार के स.उ.नि. अजीत सिंह के नेतृत्व में थाना नगरनार से कार्रवाई के लिए टीम गठित किया गया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि 24 फरवरी को ओडिशा से जगदलपुर की ओर आ रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस में एक संदिग्ध व्यक्ति सवार है जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से गांजा रखा है।
जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेन रोड के पास मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया, जिसमें मुखबिर के बताये हुलिया के एक संदेही को पकड़ा गया।
 नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक सुधीर मलोदे (20) कान्झारा थाना नांदगांव खड़ेश्वर जिला अमरावती (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। उसके पास रखे बैग को चेक करने पर 5.100 किलोग्राम गांजा किमती 51000/ रू. को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना नगरनार में एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news