राजनांदगांव

5 को पुष्प वाटिका में गुड मार्निंग राजनांदगांव का आयोजन सुबह 7 से 8 बजे तक होगा व्यायाम
03-Mar-2023 4:38 PM
5 को पुष्प वाटिका में गुड मार्निंग राजनांदगांव का आयोजन सुबह 7 से 8 बजे तक होगा व्यायाम

राजनांदगांव, 3 मार्च।  जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आम नागरिकों को स्वस्थ रहने हेतु माह के प्रथम रविवार को गुड मार्निंग राजनांदगांव का लगातार आयोजन किया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में मार्च के प्रथम रविवार 5 मार्च को भी स्थानीय पुष्प वाटिका रानीसागर में गुड मार्निंग राजनांदगांव का आयोजन सुबह 7 से 8 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा स्वस्थ रहें, मस्त रहें की थीम पर अभिनव पहल गुड मार्निग राजनांदगांव के माध्यम से की जा रही है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन शैली बहुत जरूरी है। जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाने के लिए गुड मार्निंग राजनांदगांव प्रारंभ किया गया है। 

उन्होंने सभी नागरिकों से गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल तथा अभ्यास किए जाएंगे। प्राणायाम, योगा, हॉकी, कराते, बोसुबॉल, टग-ऑफ-वार, रोपस्कीपिंग, जिम बॉल, थेराबैंड जैसे अभ्यास कराये जायेंगे साथ ही इस रविवार को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा जूम्बा का भी आयोजन होगा। इसी रविवार के आयोजन में खास बात यह होगी कि जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार द्वारा स्कूली बच्चों को परीक्षा के वक्त होने वाले डिप्रेशन से कैसे बचा जाए एवं परीक्षा में कैसे सफलता हासिल की जाए इसके लिए टिप्स दिए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार द्वारा बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच भी दी जाएगी। गुड मार्निंग राजनांदगांव के आयोजन में आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क काढ़ा तथा कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा भीगे चने, मूंग एवं मूंगफली भी वितरण किया जाएगा।

 जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, आम नागरिक, सभी खेल संघ, अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठावें।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news