धमतरी

जिले में 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक का धान उपार्जन
05-Mar-2023 3:19 PM
जिले में 5 लाख मीट्रिक टन  से अधिक का धान उपार्जन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 5 मार्च। 
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 74 सहकारी समितियों के 98 धान उपार्जन केन्द्रों में एक लाख 17 हजार 843 किसानों से चार लाख 53 हजार 29 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया गया है। जिला विपणन अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी 2023 की स्थिति में उपार्जित उक्त धान का जीरो शॉर्टेज के साथ पूरा उठाव कर लिया गया है।

जिले के 74 समिति व 98 खरीदी केन्द्रों में 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू किया गया। समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए 1 लाख 21 हजार 234 किसानों ने अपना पंजीयन कराया, लेकिन अंतिम समय तक केन्द्रों में एक लाख 17 हजार 843 किसानों से अधिकतम 45 लाख 30 हजार 295 क्विंटल धान की खरीदी हो पाई है। इस तरह 48 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया। इसके विपरीत केन्द्रों में धान का उठाव भी धीमी गति से हो रहा था, जिसे प्रबंधकों को सूखत का खतरा सताने लगा था। स्थिति को देखते हुए शासन-प्रशासन ने मिलरों को निर्देशित कर धान का शत-प्रतिशत उठाव करा लिया है। 

सूत्रों की मानें तो इस साल शासन ने किसानों से 17 लाख 10 हजार 940 क्विंटल, पतला 12 लाख 88 हजार 893 क्विंटल और सरना किस्म का धान 15 लाख 30 हजार 461 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इस तरह 48 लाख क्विंटल लक्ष्य के एवज में 45 लाख 30 हजार 295 क्विंटल धान की खरीदी हो पाई। बताया गया है शासन ने किसानों से 926 करोड़ का धान खरीदा है। उठाव के बाद केन्द्रों में जीरो शार्टेज हो गया है, इससे समिति प्रबंधकों ने राहत की सांस लिया है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news