राजनांदगांव

क्षेत्र की जनता के सहयोग से आसान हुई राह - छन्नी
05-Mar-2023 3:21 PM
क्षेत्र की जनता के सहयोग से  आसान हुई राह - छन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मार्च।
खुज्जी विधानसभा में जारी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शनिवार को दर्जनभर गांव से होते हुए देर शाम गेरुघाट पहुंची। यात्रा में शामिल विधायक छन्नी साहू पदयात्रा करते लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। यात्रा का गांवों में कांग्रेसियों सहित ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

शनिवार सुबह यह यात्रा ग्राम टेकेहर्रा से शुरू होकर ग्राम घोटिया, केशोखैरी, टिपानग, छुरिया डोंगरी, दुर्रे बंजारी, हाटबंजारी, कल्लु बंजारी, दामा बंजारी, भकुर्रा, आटरा होते गेरूघाट पहुंची। इन गांवों में विधायक छन्नी के साथ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जनसंपर्क किया। गली-मोहल्ले से गुजरती यात्रा में ग्रामीण भी शामिल हुए।

विधायक छन्नी ग्राम गेरुघाट में ही स्थानीय कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम किया। शनिवार को यात्रा के दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंची विधायक छन्नी ने कहा कि हम सभी को एकजुट करने निकले हैं। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3 हजार सात सौ किमी की भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ इसलिए की, ताकि वे देश में भाईचारे को मजबूत करने सभी को एक साथ ला सकें। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का विकास मॉडल अब देश में चर्चा का विषय है। सबसे कम बेरोजगारी, बेहतर आर्थिक नीतियों के साथ हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। जनहितैषी योजनाओं से बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने का प्रयास हमने किया है। क्षेत्र की जनता के सहयोग से राह आसान हुई है। 

ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि खुज्जी विधानसभा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। हाल ही में सडक़ चिरचारी-जोब सडक़ निर्माण की वर्षों पुरानी मांग विधायक छन्नी के प्रयास से पूरी हो सकी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के तहत चार करोड़ 20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस सडक़ के निर्माण से 35 गांव के हजारों ग्रामीणों को फायदा होगा। 

यात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, प्रवक्ता राहुल तिवारी, महामंत्री चुम्मन साहू , पूर्व अध्यक्ष अलालीराम यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष जयपाल यादव, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, पुष्पा सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, ओबीसी अध्यक्ष कमलेश यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, धीरेन्द्र तिवारी, मोहसिन खान, के उमराव, तेजलाल, ग्वाला यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित ग्रामीण शामिल हुए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news