धमतरी

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का कुरुद में स्वागत
05-Mar-2023 3:33 PM
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का कुरुद में स्वागत

कुरुद, 5 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धमतरी जिला नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल के प्रथम नगर आगमन पर कुरुद मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा कार्यालय कुरुद में आयोजित स्वागत कार्यक्रम   पश्चात मंडल की सभी महिलाओं का परिचय प्राप्त कर जिलाध्यक्ष श्रीमती पटेल ने भूपेश सरकार की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को घेरते हुए छत्तीसगढ़ में महिलाओं से संबंधित बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव पूर्व जनता से जो वायदे किए थे वे अभी भी अधूरे हैं, अपने वायदे निभाने की जगह कांग्रेसी कमीशनखोरी में लगे हैं। उन्होंने सत्ता में बैठी सरकार पर हमला बोला।

कुरुद मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति साहू ने जिलाध्यक्ष से आई महिला पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सभी का आभार जताया।
इस मौके पर मोनिका देवांगन, रीतू साहू, रूखमणी साहू, सरिता ओझा, तुमेश्वरी ध्रुव, ममता साहू, विद्या शर्मा, अनुसुइया साहू, गीता, वीनू साहू, संगीता सेन, लता साहू, सेवती डीमर, छमा सिन्हा, वंदना कमलवंशी, मीना सेन, खेमिन साहू, अन्नपूर्णा ध्रुव, माया सेन, गौरी कटरिया, मानबाई ढि़मर, मनीषा साहू, राजकुमारी ध्रुव, राधा, लता साहू आदि मौजूद थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news