राजनांदगांव

होली पर 500 जवान रहेंगे चप्पे-चप्पे पर तैनात
06-Mar-2023 1:24 PM
 होली पर 500 जवान रहेंगे चप्पे-चप्पे पर तैनात

आदतन बदमाशों की धरपकड़ शुरू, कल फ्लैग मार्च
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च।
होली पर्व पर पुलिस शहरभर में सुरक्षा के मद्देनजर कड़े बंदोबस्त के साथ हुडदंगियों और आदतन बदमाशों पर पैनी नजर रखेगी।  होली पर्व पर पुलिस ने 500 जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात करने की तैयारी की है। वहीं पुलिस का उडऩदस्ता  भी शहर के गली-मोहल्लों में घूमते नजर आएगा। एएसपी लखन पटले ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि होली पर्व के मौके पर सुरक्षा के ठोस उपाय किए गए हैं। आदतन बदमाशों और हुडदंगियों के खिलाफ जरा भी ढ़ील नहीं बरती जाएगी। इधर शहर में होली पर्व को लेकर संवदेनशील क्षेत्रों में जवानों को सुरक्षा का जिम्मा दिया जाएगा। विशेषकर पटरीपार इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। पिछले कुछ सालों में हुडदंगियों और आदतन बदमाशों ने होली पर्व का मजा किरकिरा करने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। इस बार पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि शहर में पुलिस ने अलग-अलग स्तर पर अपराध रोकने की तैयारी की है। जिसमें नशे में मोटर साइकिल चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती बरतने, मुखौटाधारियों पर कार्रवाई, तीन सवारी वाहन चलाने समेत पुलिस उत्पातियों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करने की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से कुछ मोहल्लों को चिन्हांकित भी किया है। चौक-चौराहों में भी पुलिस तैनात रहकर हर गतिविधियों पर नजर रखेगी। शहर के व्यापारिक मार्गों में पुलिस जवान तैनात  रहेंगे। शहर के बाहरी मार्गों में भी जवान नजर रखते हुए पर्व में खलल पैदा करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई  होगी। पुलिस ने 500 से ज्यादा जवानों को तैनात करने के अलावा अलग-अलग मोहल्लों में उडऩदस्तों का गठन कर दिया है। तेज रफ्तार वाहन चलानों पर सीधे पुलिस चालानी कार्रवाई करने के अलावा वाहनों को जब्त करेगी।

कल पुलिस का फ्लैग मार्च
होली पर्व में शांति कायम करने के उद्देश्य से पुलिस कल मंगलवार शाम 4 बजे फ्लैग मार्च निकालेगी। पुलिस दरअसल फ्लैग मार्च के जरिये आदतन बदमाशों पर नकेल कसने का संदेश देना चाहती है। फ्लैग मार्च में शहरभर के रास्तों को जवान नापेंगे। ताकि पुलिस की तगड़ी धमक से अपराधियों के इरादों पर असर पड़े। पुलिस का कहना है कि बदमाश और गुंडों की धरपकड़ के लिए अभियान भी छेड़ दिया गया है। पुलिस ने कुछ क्षेत्रों से उत्पाती मिजाज के युवकों को अभी से हिरासत में लेना शुरू किया है। शहर में होली पर्व को लेकर तनाव और हंगामे से बचने के लिए अभी से पुलिस ने मोर्चा सम्हाल लिया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्वक माहौल में पर्व मनाने की अपील की है।

होली पर्व की दुकानें सजी
बाजार में अलग-अलग रंग के कारोबारी व्यवसाय कर रहे हैं। शहर के बड़े चौराहों में जहां बाहरी राज्यों के कारोबारी पहुंच चुके हैं। रंगों की बौछार के लिए बच्चों को विशेष पिचकारियां परिजन खरीदकर दे रहे हैं। परंपरागत शक्कर निर्मित मिठाई की माला भी बच्चों को खूब भा रही है। बाजार में होली के सामानों की खरीदी-बिक्री जोरों पर है। शहर के व्यापारिक मार्गों में भीड़ का आलम खरीदी-बिक्री के लिए बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों के लोगों का मजमा बाजार में दिखाई दे रहा है। रंग और गुलाल के शौकीन लोग अलग-अलग तरह के रंगों की खरीदी कर रहे हैं।

 विद्यार्थियों में दिखा रंग पर्व का उत्साह
होली पर्व से दो दिन पहले स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में रंग पर्व का उत्साह दिखने लगा। होली पर्व के लिए अवकाश में जाने से पहले ही कॉलेजों और स्कूली संस्थानों में विद्यार्थी रंग से सरोबार हो गए हैं। होली मनाने के लिए घर रवाना होने से पहले विद्यार्थी रंग-गुलाल में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।  वहीं रंग और गुलाल से माहौल खुशनुमा हो गया है। शैक्षणिक संस्थानों में आज सुबह विद्यार्थियों ने आपस में एक-दूसरे पर रंग-गुलाल फेंके। शिक्षकों का भी गुलाल लगाकर विद्यार्थियों ने आशीर्वाद लिया। वहीं आपस में रंग पर्व मनाते हुए विद्यार्थियों ने खुशियां बांटी

कल जलेगी होली, 8 को रंगोत्सव
रंगोत्सव का पर्व होली के पूर्व कल मंगलवार को जिलेभर में होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। चौक-चौराहों में जहां होली जलाने की परंपरा कल नजर आएगी। वहीं बुधवार को रंगों की बरसात के साथ लोग रंग-गुलाल उड़ाएंगे। होली पर्व को लेकर लोगों का उत्साह पूरे चरम पर है। बाजार में नगाड़ों और रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। वहीं होलिका दहन और पिचकारी खरीदने के लिए बच्चों  व युवा तैयारियों में जुटे हुए हैं। परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद कल मंगलवार को होलिका दहन होगा। ऐसी मान्यता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश का उद्देश्य लेकर होलिका दहन किया जाता है। लोग विधि-विधान से होलिका दहन में शामिल होते हैं। शहर के बड़े चौक-चौराहों में होली जलाने के लिए लकडिय़ां इक_ा की गई। बसंत पंचमी की शुरूआत होते ही लकडिय़ों को इक_ा किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ अरसों से लकडिय़ों की किल्लत के कारण सीमित रूप से होलिका दहन होता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news